केदारनाथ यात्रा फिर से शुरू, रुद्रप्रयाग में नदियों का जलस्तर अब सामान्य; सभी हाईवे खोल दिए गए

7.1kViews
1104 Shares

जनपद में मंगलवार सुबह हल्की बारिश और कोहरे के बीच मौसम सामान्य बना हुआ है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सर्वाधिक 77 मिमी वर्षा ऊखीमठ तहसील में, जबकि जखोली में 29 मिमी और रुद्रप्रयाग में 1 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

रिपोर्ट के अनुसार अलकनंदा, मंदाकिनी, गंगानगर और गौरीकुंड सहित सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर चेतावनी स्तर से नीचे है और फिलहाल स्थिति सामान्य बनी हुई है।

सभी हाईवे को खोल दिया गया

सड़क मार्गों की बात करें तो कोई भी राष्ट्रीय राजमार्ग बंद नहीं है। हालांकि दो राज्य राजमार्ग, दो पीडब्ल्यूडी सड़कें और नौ पीएमजीएसवाई सड़कें विभिन्न स्थानों पर अवरुद्ध हैं, जिन्हें खोलने का कार्य जारी है।

जिला प्रशासन ने बताया कि 20 जुलाई को मौसम के कारण स्थगित की गई श्री केदारनाथ पैदल यात्रा को मंगलवार से पुनः संचालित कर दिया गया है।

प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को यात्रा मार्गों पर लगातार निगरानी रखने, भारी वर्षा या मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित होल्डिंग एरिया में रोकने तथा किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। यात्रियों से भी मौसम और प्रशासन की सलाह का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *