राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग आईपीएल 2026 के दौरान ड्रेसिंग रूम में वेपिंग (इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट का उपयोग) करते नजर आए थे। पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ मैच में उनकी यह हरकत कैमरे में कैद हो गई थी।
इसके बाद BCCI ने उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया था। साथ ही एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया था। अब सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल कथित तौर पर ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते हुए नजर आए।
चहल का वीडियो वायरल
पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले हैदराबाद जा रही टीम की फ्लाइट के दौरान ई-सिगरेट का इस्तेमाल करते दिखे! उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लेग स्पिनर को फ्लाइट में अपने साथियों के बीच बैठे हुए हैं और ई-सिगरेट को छिपाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं! हालांकि, दैनिक जागरण इस फुटेज की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता। बता दें कि भारत में ई-सिगरेट प्रतिबंधित हैं।
पहले भी वायरल हुआ वीडियो
यह पहली बार नहीं है जब चहल धूम्रपान को लेकर विवादों में घिरे हैं। इस साल की शुरुआत में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें चहल कथित तौर पर गाड़ी चलाते समय धूम्रपान करते हुए दिखाई दिए थे। वीडियो में ह सिगरेट सड़क पर फेंकते हुए और फिर गाड़ी चलाते हुए नजर आए थे।
चहल ने किया था खुलासा
आईपीएल 2026 से पहले चहल ने खुलासा किया था कि उन्होंने फिट रहने और युवा क्रिकेटरों के लिए एक उदाहरण पेश करने के लिए शराब छोड़ दी है। स्पिनर ने कहा था, मैंने शराब पीना छोड़ दिया है। छह महीने से ज्यादा समय हो गया है। अब मैं 35 साल का हो गया हूं, इसलिए मैं ज्यादा एक्टिव रहना चाहता हूं और अपनी टीम के लिए अपना 150% देना चाहता हूं। एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर मैं चाहता हूं कि आईपीएल में लोग मुझसे कुछ सीखें।


