क्या विराट कोहली की टॉप-5 में होगी वापसी? देखें सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाली लिस्ट

आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराया। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस और दिलचस्प हो गई है। आज यानी 7 मई 2026 को RCB का सामना LSG से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होगा, जहां ऑरेंज कैप की रेस के टॉप-5 में वापसी करने पर विराट कोहली की निगाहें होगी। आइए एक नजर डालते हैं ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में कौन किस स्थान पर है।

IPL 2026 Orange Cap की रेस में SRH प्लेयर्स का जलवा

दरअसल, आईपीएल 2026 की ऑरेंज कैप मौजूदा समय में सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन के पास है, जो नंबर-1 पर 11 मैचों में 494 रन बनाकर शुमार हैं। दूसरे नंबर पर हैदराबाद के ही युवा ओपनर अभिषेक शर्मा है, जिन्होंने अभी तक 11 मैच खेलते हुए 475 रन बना लिए हैं।

ऑरेंज कैप के तीसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के केएल राहुल, चौथी पर ईशान किशन और पांचवें पर वैभव सूर्यवंशी हैं। वहीं, आरसीबी के स्टार विराट कोहली 9वें पायदान पर टूर्नामेंट में 9 मैच खेलकर 379 रन बना चुके हैं। आज लखनऊ के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में कोहली की नजरें होगी कि वह 26 रन बनाकर ऑरेंज कैप की टॉप-5 में वापसी करें। कोहली अगर 26 रन बना लेते हैं तो वह वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़कर टॉप-5 पर कब्जा कर लेंगे।

IPL 2026 Purple Cap: किसके पास है पर्पल कैप?

आईपीएल 2026 की पर्पल कैप आरसीबी के भुवनेश्वर कुमार के पास हैं, जिन्होंने 9 मैच खेलते हुए कुल 17 विकेट ले लिए है। सीएसके के अंशुल कम्बोज भी 17 विकेट ले चुके हैं, लेकिन बेहतर इकॉनमी रेट 7.54 की वजह से भुवी के पास पर्पल कैप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *