पटाखा साइलेंसर लगाई बुलेट बाइक बिना लाइसेंस-कागजात दौड़ाने पर गिरी गाज, 21 हजार का चालान कटा

 ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बुलेट बाइक को जब्त कर लिया। ट्रैफिक इंचार्ज राजेश की अगुवाई में की गई कार्रवाई के दौरान बाइक चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 21 हजार रुपये का चालान किया गया।

जांच में सामने आया कि चालक के पास न तो ड्राइविंग लाइसेंस था और न ही वाहन के कागजात। इसके अलावा वह बिना हेलमेट के वाहन चला रहा था। सबसे गंभीर बात यह रही कि बाइक में अवैध रूप से पटाखा साइलेंसर (पटाखा) लगाया गया था, जिससे तेज आवाज निकालकर लोगों को परेशान किया जा रहा था।

ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर ही बाइक को जब्त कर लिया और कुल 21 हजार रुपये का चालान किया गया। ट्रैफिक इंचार्ज राजेश ने बताया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं, ताकि हादसों से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *