बच्चों की मोबाइल लत पर लगेगी लगाम, केंद्र सरकार ला सकती है स्मार्टफोन्स में ‘माइनर मोड’

1424 Shares

बच्चों में बढ़ती मोबाइल लत और ऑनलाइन खतरों को रोकने के लिए केंद्र सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। सरकार भारत में बिकने वाले स्मार्टफोन में डिवाइस स्तर पर ही पाबंदियां लगाने पर विचार कर रही है।

इसके तहत सभी नए फोन में एक अलग माइनर मोड देना अनिवार्य किया जा सकता है।

प्रस्तावित व्यवस्था के मुताबिक माता-पिता इस मोड के जरिए कई तरह के नियंत्रण कर सकेंगे। इसमें एप डाउनलोड पर रोक लगाना, रोजाना स्क्रीन टाइम तय करना और देर रात फोन या सोशल मीडिया के इस्तेमाल को बंद करा शामिल होगा।

इसके ही साथ ही हानिकारक सामग्री को फिल्टर करने और बच्चे की उम्र के अनुसार एप तक पहुंच देने का विकल्प भी दिया जा सकता है।

सरकार का मकसद है कि मोबाइल कंपनियां और एप डेवलपर फोन बनाते समय ही बच्चों की सुरक्षा से जुड़े फीचर जोड़ें, ताकि बाद में अलग से कोई सेटिंग करने की जरूरत न पड़े।

हालांकि, अधिकारियों ने साफ किया है कि इस मोड में पढ़ाई से जुड़े एप और आपातकालीन संपर्क की सुविधाएं बंद नहीं की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *