बठिंडा के तलवंडी साबो में तेज रफ्तार कार ने मेले से लौटते परिवार को मारी टक्कर, मासूम बच्ची की मौत

तलवंडी साबो में मेले से लौट रहे एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं जब एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक मासूम बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।

जानकारी अनुसार अर्जन सिंह निवासी तलवंडी साबो ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने परिवार के साथ मेले से लौटकर मेन सड़क रौड़ी रोड के पास खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में अर्जन सिंह की पत्नी सिमरजीत कौर और उनकी भांजी काजल गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि उनकी बेटी कोमल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। थाना तलवंडी साबो पुलिस ने कार चालक जसप्रीत सिंह निवासी रल्ला जिला मानसा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *