‘हड्डी तोड़ देंगे…’, CM विजय पर विवादित बयान देने वाले DMK विधायक को पुलिस ने किया अरेस्ट

2000 Shares

सोमवार को तमिलनाडु पुलिस ने DMK विधायक जी आर मार्कंडेयन को गिरफ्तार किया। विधायक ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के खिलाफ अपमानजनक और धमकी भरी टिप्पणी की थी। इस गिरफ्तारी के बाद, DMK समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। फिलहाल विधायक से तूतीकोरिन SP ऑफिस में पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

पूरा विवाद 18 जुलाई को जनसभा में दिए गए भाषण से शुरू हुआ। दरअसल यहां मार्कंडेयन ने CM की ‘पिता की तलाश’ वाली टिप्पणी का जवाब दिया था। मुख्यमंत्री की इस टिप्पणी को कोलाथुर निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव हारने के बाद DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की आलोचना के तौर पर देखा गया था।

अपने भाषण के दौरान, मार्कंडेयन ने कहा था कि विधानसभा में मुख्यमंत्री कहते हैं कि वह पिता की तलाश कर रहे हैं। बेशर्म मुख्यमंत्री! हम विधानसभा में आपको देख लेंगे। वह कहते हैं कि वह विधानसभा के दरवाजे बंद कर देंगे। अगर उन्होंने दरवाजे बंद किए, तो उनकी हड्डियां तोड़ दी जाएंगी। वो विधानसभा बंद करके तो देखें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *