डीएम ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति में शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ना, भ्रम की स्थिति, बेहोशी, तेज धड़कन, पसीना बंद होना अथवा दौरे पड़ने जैसे लक्षण दिखाई दें तो इसे चिकित्सकीय आपात स्थिति मानते हुए तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा अस्पताल में उपचार कराएं। एंबुलेंस सेवा 108, जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र कुशीनगर के टोल फ्री नंबर 1077 अथवा 05564-240590 पर फोन कर सहायता प्राप्त करें।