पटना में सेज यूनिवर्सिटी की सलाहकार संगोष्ठी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्किल-बेस्ड लर्निंग पर दिया जोर

 बिहार की राजधानी पटना में SAGE University Bhopal और SAGE University Indore द्वारा एक भव्य सलाहकार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के 250 से अधिक अभिभावक, काउंसलर, शिक्षक एवं शिक्षाविदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, करियर मार्गदर्शन और आधुनिक शिक्षण सुविधाओं के प्रति जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर डा प्रशांत जैन (वाइस चेयरमैन) एवं डा सर्वेश शुक्ला (डायरेक्टर जनरल) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके साथ आलोक कुमार, शैलेश पाठक तथा मनीष भंडारी ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रशांत जैन एवं डॉ. सरवेश शुक्ला ने उपस्थित काउंसलर्स एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि स्किल्स, इनोवेशन और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड लर्निंग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को सही मार्गदर्शन प्राप्त करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।

संगोष्ठी में SAGE यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान की जा रही अत्याधुनिक सुविधाओं और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा पर विशेष प्रकाश डाला गया। विश्वविद्यालय में आधुनिक एवं सुव्यवस्थित कैंपस, अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं, इंडस्ट्री-कनेक्टेड पाठ्यक्रम, अनुभवी फैकल्टी, मजबूत प्लेसमेंट सपोर्ट, तथा इनोवेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सेंटर जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके साथ ही डिजिटल लर्निंग, स्मार्ट क्लासरूम, समृद्ध लाइब्रेरी संसाधन और सुरक्षित हॉस्टल सुविधाएं छात्रों को एक बेहतर एवं प्रेरणादायक वातावरण प्रदान करती हैं।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों ने शिक्षा के स्तर को और सुदृढ़ बनाने, स्किल-बेस्ड लर्निंग को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों को भविष्य के लिए सक्षम बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

इस पहल की सराहना करते हुए संजीव अग्रवाल (चांसलर, SAGE ग्रुप) ने कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियां छात्रों को सही दिशा देने और शिक्षा के स्तर को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *