राजेंद्र नगर के डीएवी स्कूल में फीस वृद्धि को लेकर अभिभावकों ने धरना-प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि नियमों का उल्लंघन करते हुए स्कूल प्रबंधन ने 23 प्रतिशत तक फीस बढ़ा दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अभिभावकों को समझाया। अब स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच बैठक चल रही है।
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल प्रबंधन अब साढ़े सात प्रतिशत फीस वृद्धि को करने का आश्वासन दे रहा है। अगर इससे अधिक फीस वृद्धि की तो फिर से धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे। वहीं, अभिभावकों का यह भी कहना है कि स्कूल द्वारा एक ही दिन में दो-दो विषयों की परीक्षा कराई जा रही हैं। इससे छात्रों में मानसिक तनाव है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

