बीमा कंपनी देगी किसानों को मुआवजा, बेमौसम बारिश और ओलों से पहुंचा फसल को नुकसान; 43 हजार शिकायतें स्वीकृत

बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को राजस्व विभाग की ओर से मुआवजा बंटना प्रारंभ हो गया है। जल्द ही बीमा कंपनी एचडीएफसी अर्गो जनरल इंश्योरेंस की ओर से अपेक्षाकृत अधिक मुआवजा मिलने जा रहा है।

इसके लिए जिले में 43 हजार शिकायतें स्वीकृत कर ली गई हैं। पिछले दिनों जिले में बेमौसम वर्षा और ओलावृष्टि से फसलों को जो नुकसान हुआ, उसका त्रिस्तरीय सर्वे किया गया है। जिन लोगों ने बीमा कंपनी या जिला प्रशासन के टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायतें दर्ज कराई थीं।

उनके आधार पर राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनी की ओर से त्रिस्तरीय सर्वे प्रारंभ कराया गया। राजस्व विभाग द्वारा अपने सर्वे के आधार पर राहत राशि वितरित की जा रही है। ऐसे में किसानों के बीच कम मुआवजे की बात उठ रही है।

लेकिन अधिक मुआवजे के लिए संबंधित बीमा कंपनी की ओर से भी जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। राजस्व विभाग की अपेक्षा अधिक सहायता राशि के लिए बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर पर 53 हजार शिकायतें दी गई थीं। इनमें से 43 हजार शिकायतें स्वीकृत हो गई हैं।

इनमें से अब तक साढ़े 10 हजार शिकायतों पर बीमा कंपनी की ओर से सर्वे कर लिया गया है। लगभग 10 हजार शिकायतें अस्वीकृत कर दी गई हैं। साढ़े सात हजार शिकायतों का सर्वे चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *