84 करोड़ में John Abraham ने खरीदा नया घर, मुंबई के रिहाइशी इलाके में लिया आलीशान बंगला

1990 Shares

बॉलीवुड के फेमस एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) का नाम इस वक्त किसी नई फिल्म को लेकर नहीं बल्कि रियल स्टेट के मामले को लेकर चर्चा में बना हुआ है। खबर है कि जॉन ने मुंबई के एक रिहाइशी इलाके में 84 करोड़ रुपये खर्च करके आलीशान बंगला खरीदा है।

इस नई प्रोपर्टी को लेकर जॉन अब्राहम सिनेमाई गलियारे में छाए हुए हैं। आइए जानते हैं कि जॉन अब्राहम का ये नया आशीयाना कहां मौजूद है और उनके इस घर की बाकी डिटेल्स क्या है।

जॉन अब्राहम ने खरीदा नया घर

सिनेमा जगत के सितारों द्वारा नया घर खरीदना और रियल स्टेट में इंवेस्ट करने का मामला नया है। अक्सर खबरें आती रहती हैं कि सेलेब्स घर खरीदने, बेचने या लीज प्रॉपर्टी का काम करते रहते हैं। अब इस मामले में अभिनेता जॉन अब्राहम का नाम शामिल हो रहा है, जो 84 करोड़ की मोटी कीमत में खरीदे गए नए बंगले को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं।

दरअसल लियासेस फोर्स को हाल ही में जॉन अब्राहम द्वारा खरीदी गई नई संपत्ति के प्रॉपर्टी-रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स की जानकारी मिली है। जिसके आधार पर पठान फिल्म एक्टर जॉन ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा वेस्ट में सेंट मार्टिन रोड पर पर नया घर खरीदा है, जो मुंबई के सबसे पॉश रिहायशी इलाकों में से एक माना जाता है।

उनकी ये प्रॉपर्टी 1,017.60 वर्ग मीटर के प्लॉट पर बनी है। इसमें लगभग 193.12 वर्ग मीटर के बिल्ट-अप एरिया वाला एक बंगला और लगभग 31.50 वर्ग मीटर का एक आउटहाउस शामिल है। प्रॉपर्टी-रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स में मौजूद जानकारी के अनुसार जॉन अब्राहम ने इस बंगले की रजिस्ट्री बीते 14 जुलाई 2026 को कुल 84 करोड़ रुपये की धनराशि देकर कराई है। इतना ही नहीं जॉन ने इस संपत्ति की खरीद को पूरा करने के लिए 5.04 करोड़ रुपये की स्टाम्प ड्यूटी भी भरी है।

जॉन की अगली फिल्में

फिल्म द डिप्लोमैट की सफलता के बाद से जॉन अब्राहम सिल्वर स्क्रीन्स से दूरी बनाए हुए हैं। बात की जाए उनकी आने वाली फिल्मों की तो उसमें राकेश मारिया की बायोपिक और फोर्स 3 जैसी बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं। हालांकि, अभी दोनों मूवीज की रिलीज डेट सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *