मनोहरपुर में शादी समारोह के दौरान नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

 मनोहरपुर थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने आई नाबालिग लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

बीते बुधवार की अर्धरात्रि नाबालिग लड़की शादी समारोह में शामिल होने अभयपुर गांव आई हुई थी। शौच के लिए खेत की ओर गई लड़की को पहले से घात लगाए बैठे दोनों आरोपी ने जबरन खींचकर कुछ दूर ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता किसी तरह आरोपीयों के चंगुल से छूटकर अपने परिजनों के पास पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मनोहरपुर थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान पर आधारित FIR दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी मनोहरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। इनमें 19 वर्षीय अजित तिर्की (अभयपुर सरना टोला निवासी) और 29 वर्षीय राजू लाकड़ा (काशिजोड़ा गांव निवासी) शामिल हैं।

मनोहरपुर थाना कांड संख्या 19/2026 के तहत आरोपी अजित तिर्की और राजू लाकड़ा पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(2), 70(1), 76 तथा POCSO एक्ट की धारा 4/6 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता को आवश्यक चिकित्सा एवं परामर्श सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *