Article 370 के तीन नेशनल अवॉर्ड जीतने पर खुशी में झूमे ‘धुरंधर’ डायरेक्टर, आदित्य धर बोले- ऐसी कहानियां और लाएंगे

1877 Shares

 अभिनेत्री यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 ने 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में जीत का परचम लहराया है। तीन अलग-अलग कैटेगरी में इस मूवी को विजेता घोषित किया है। फिल्म आर्टिकल 370 (Article 370) के निर्माता और मशहूर निर्देशक आदित्य धर ने इस मामले को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी की है।

धुरंधर फिल्म फ्रेंचाइजी के निर्देशक के तौर पर वाहवाही लूटने वाले आदित्य ने सोशल मीडिया पर आर्टिकल 370 की इस सफलता पर अपनी खुशी जाहिर की है।

आर्टिकल 370 की सफलता बोले आदित्य

धुरंधर फ्रेंचाइजी के डायरेक्टर आदित्य धर ने देर रात अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए कहा है-

आर्टिकल 370 के लिए तीन नेशनल अवॉर्ड जीतना एक ऐसा पल है जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। यह विनम्र करने वाला, बहुत इमोशनल है और मेरे दिल को बहुत शुक्रिया से भर देता है। जब हमने यह फिल्म बनाने का फैसला किया, तो हम तारीफ के पीछे नहीं भाग रहे थे। हम एक पक्के इरादे से, ईमानदारी, हिम्मत और सच्चाई के साथ एक कहानी बताने के लिए आगे बढ़े थे।

उस सफर को देश भर के दर्शकों के साथ जुड़ते देखना और अब भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान से पहचान मिलना, सच में बहुत अच्छा लग रहा है। इस शानदार पहचान के लिए जूरी का और आर्टिकल 370 को देखने, सपोर्ट करने, बहस करने और उस पर यकीन करने वाले हर एक इंसान का मैं दिल से शुक्रगुजार हूं।

आपके प्यार ने इस फिल्म को स्क्रीन से कहीं आगे की जिंदगी दी। यह आखिरी मंजिल नहीं है। यह एक वादा है कि सीमाओं को आगे बढ़ाते रहेंगे, ऐसी कहानियां बताते रहेंगे, जो मायने रखती हैं। इसके साथ ही ऐसा सिनेमा बनाएंगे जो बातचीत शुरू करे, भावनाओं को जगाए और गहरा असर छोड़े।

इन कैटेगरी में विजेता बनी आर्टिकल 370

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2024 के विजेताओं की घोषणा के आधार पर फिल्म आर्टिकल 370 को तीन श्रेणियों में विनर चुना गया, जिसकी डिटेल्स इस प्रकार-

  • बेस्ट एक्ट्रेस- यामी गौतम (आर्टिकल 370)
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- शाश्वत सचदेव (आर्टिकल 370)
  • बेस्ट फीचर फिल्म- आर्टिकल 370

18 जुलाई को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के विजेताओं का एलान करने बाद आने वाले सितंबर-अक्टूबर के महीने में राजधानी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *