‘तुम काली और मोटी हो,’ रंग को लेकर Sameera Reddy के सामने आई थी चुनौती, डेब्यू फिल्म को लेकर शॉकिंग खुलासा

9.1kViews
1139 Shares

एक वक्त पर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्ट्रेस के तौर पर समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) को जाना जाता था। हालांकि, अब वह एक्टिंग लाइन में उतनी अधिक एक्टिव नहीं रहती हैं। लेकिन अपने बयानों को लेकर आए दिन समीरा का नाम चर्चा में बना रहता है।

हाल ही में समीरा रेड्डी ने अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया है कि कैसे अपने रंग की वजह से उनको मुश्किलों को सामना करना पड़ा था। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री क्या कहा है-

समीरा रेड्डी का शॉकिंग खुलासा

अब भले ही हिंदी सिनेमा में हर आयुवर्ग की अभिनेत्रियों को केंद्र में रखकर फिल्में बनाई जा रही हो, लेकिन पहले हीरोइनों के रंग, कद और शारीरिक बनावट को लेकर एक अनकहा मानक तय होता था। मुसाफिर और रेस फिल्मों की अभिनेत्री समीरा रेड्डी के अनुसार इन्हीं अनकहे मानकों के कारण उन्हें उनकी पहली फिल्म में अपने रंग में बदलाव करना पड़ा था।

बता दें कि समीरा ने साल 2002 में अभिनेता सोहेल खान के साथ फिल्म मैंने दिल तुझको दिया से हिंदी सिनेमा में पदार्पण किया था। इस बारे में समीरा ने हाल ही में हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में बताया है- मेरी पहली फिल्म मैंने दिल तुझको दिया में मेरा रंग दो से तीन शेड हल्का (सांवले से गोरा) किया गया था।

जिससे मैं लगभग ग्रे (स्याह) रंग की दिखने लगी थी। चेहरे के रंग से अपने शरीर के रंग को मिलाने के लिए लिए पूरे शरीर पर मेकअप करना पड़ता था। क्या आप जानते हैं कि कितनी औरतों को परिवारों में ही ऐसी चीजों का सामना करना पड़ता है। उनके माता-पिता और ससुराल वाले कहते हैं कि तुम काली या मोटी हो। ये क्या बकवास है।सुंदरता की ऐसी परिभाषा किसने दी है।

इस मूवी से की वापसी

समीरा ने बताया कि उन्हें भी स्वयं की वास्तविकता समझने और असुरक्षाओं से बाहर निकलने में बीस साल लग गए। बता दें कि समीरा ने 14 साल बाद फिल्म आखिरी सवाल से वापसी की है। हालांकि, उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। आखिरी सवाल में अभिनेता संजय दत्त ने लीड रोल प्ले किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *