भारत में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता BYD की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से अपनी कारों की कीमतों को जल्द बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से कब से कीमतों को बढ़ाया जा सकता है। कारों की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
BYD की कारें होंगी महंगी
रिपोर्ट्स के मुताबिक बीवाईडी की ओर से कारों की कीमत को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन जल्द ही कीमत में बढ़ोतरी की जा सकती है।
कब से बढ़ सकती हैं कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से सभी कारों की कीमत में बढ़ोतरी की जा सकती है। यह बढ़ोतरी अलग अलग वेरिएंट पर अलग होगी। उम्मीद है कि एक मई से कीमतों को बढ़ाया जा सकता है।
कितनी बढ़ सकती है कीमत
जानकारी के मुताबिक निर्माता की ओर से अपनी कारों की कीमत में तीन फीसदी तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।
कितनी कारों की करती है बिक्री
निर्माता की ओर से भारत में चार कारों की बिक्री की जाती है। जिनमें BYD Atto3, eMax7, Seal और Sealion7 जैसी इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं।
पहले भी हो चुकी है कीमत में बढ़ोतरी
बीवाईडी की ओर से पहले भी अपनी एसयूवी सीलॉयन 7 की कीमतों में जनवरी 2026 में बढ़ोतरी की जा चुकी है। तब भी निर्माता की ओर से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की कीमत में 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। हालांकि यह बढ़ोतरी सिर्फ बेस वेरिएंट की कीमत में हुई थी। इसके बाकी दोनों वेरिएंट्स की कीमत में तब बढ़ोतरी नहीं हुई थी।


