नेशनल अवॉर्ड की जीत पर Kartik Aaryan को नहीं हो रहा यकीन, Yami Gautam बोलीं- ‘सपने सच होते हैं, लेकिन तभी…’

1572 Shares

शनिवार को फिल्मी जगत के लिए खास दिन था। बीते दिन 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं (National Film Award Winners 2026 List) की अनाउंसमेंट हुई। सिनेमा के प्रति उम्दा काम करने वालों को सम्मान मिला।

2024 में बेहतरीन फिल्मों और शानदार परफॉर्मेंस देने वालों को सम्मान मिला। इस साल नेशनल अवॉर्ड में जिसने बाजी मारी, उनमें कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और यामी गौतम (Yami Gautam) भी हैं। दोनों को ही बेस्ट एक्टर के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड मिला।

कार्तिक आर्यन को नहीं हो रहा यकीन

मुरलीकांत पेटकर पर बनी फिल्म चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला। अवॉर्ड की अनाउंसमेंट के बाद एक्टर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस अनाउंसमेंट का क्लिप शेयर किया और कैप्शन में लिखा- 

अभी भी यकीन नहीं हो रहा। कुछ पल शब्दों से कहीं बड़े होते हैं और यह उन्हीं में से एक है। बरसों से देखा गया सपना आखिरकार सच हो गया है। हमेशा आभारी और शुक्रगुजार रहूंगा।

यामी गौतम को मिला मेहनत का फल

यामी गौतम भी बेस्ट एक्ट्रेस के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड पाकर सातवें आसमान पर हैं। उन्हें आर्टिकल 370 (Article 370) के लिए सम्मानित किया गया है। एक्ट्रेस ने इस जीत की खुशी शेयर करते हुए एक्स पर लिखा-

यामी गौतम ने यह भी कहा कि उन्हें हमेशा से ही आर्टिकल 370 फिल्म पर भरोसा था। यह फिल्म आदित्य धर के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी थी। उन्होंने इस जीत के बाद अपनी क्रू को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह अवॉर्ड सपने का अंत नहीं बल्कि शुरुआत है। सपने सच होते हैं, लेकिन तभी जब आपका जुनून हार न माने।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *