‘कांटे वाले चम्मच से मार दूं…’, प्रोड्यूसर की ये बात सुनकर खौल गया था Kalki Koechlin का खून
कई बार सामने वाले की बात बुरी लगने पर जैसी प्रतिक्रिया देनी चाहिए, वह नहीं दे पाते हैं। ऐसे अनुभव याद भी रह जाते हैं। अभिनेत्री कल्कि कोचलिन (Kalki Koechlin) के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ था।
एक प्रोड्यूसर के कुछ कहने पर कल्कि कोचलिन इस कदर असहज हो गई थीं कि उनका खौन खूल गया था। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में एक प्रोड्यूसर के साथ अपनी अजीब मुलाकात का किस्सा शेयर किया है।
एक्स गर्लफ्रेंड की बुराई कर रहा था प्रोड्यूसर
यूट्यूबर लिली सिंह के साथ बातचीत में कल्कि कोचलिन ने प्रोड्यूसर संग मीटिंग का किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया, “मैं एक निर्माता के साथ लंच कर रही थी और वह अपनी पूर्व प्रेमिका के बारे में बात कर रहे थे जो बहुत ही खूबसूरत अभिनेत्री हैं।
उन्होंने कहा कि उनकी उस पूर्व पार्टनर ने बहुत ज्यादा बोटॉक्स (चेहरे की झुर्रियां और महीन रेखाएं कम करने का तरीका) करवा लिया था, जो उन पर अच्छा नहीं लग रहा था।”
कल्कि को भी दे रहा था ये सलाह
कल्कि कोचलिन ने बताया कि प्रोड्यूसर ने बाद में उन्हें भी बोटॉक्स कराने की सलाह दी। एक्ट्रेस ने बताया, “फिर उन्होंने सहज तरीके से कहा कि तुम्हें तो बस अपनी लाफ लाइन्स (मुस्कुराने या हंसने पर चेहरे पर बनने वाली रेखाएं) के लिए थोड़ा फिलर लगवाने की जरूरत है।
प्रोड्यूसर की बात से हो गई थीं गुस्सा
कल्कि कोचलिन ने आगे कहा, “उस पल मेरा मन हुआ कि मैं उसे अपने कांटे वाले चम्मच से मार दूं लेकिन मैंने खुद को संभाला, खाना निगला और कहा कि तो फिर मुझे शायद इतना हंसना ही बंद कर देना चाहिए। हालांकि, मैं गुस्से से उबल रही थी।
क्यों नहीं दिया था जवाब?
कल्कि ने निर्माता की इस बात का जवाब सख्ती से क्यों नहीं दिया? वह आगे कहती हैं, “काम की बात तो छोड़िए। हमारे अपने परिवार में भी ऐसे लोग होते हैं, जिनसे हमारे विचार नहीं मिलते।”

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

