मीरजापुर के चेकसारी घाट पर गंगा में डूबीं दो किशोरियां, तलाश जारी

 चील्ह के चेकसारी गांव के पास गंगा नदी में स्नान के दौरान बुधवार की सुबह नौ बजे दो किशोरियां स्नान के दौरान गहरे पानी में जाने से डूब गई। शोरगुल पर पहुंचे स्थानीय नाविकों ने खोजबीन शुरू की लेकिन नहीं मिल पाई ।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर खोजबीन शुरू कराई। बताया गया कि चेकसारी गांव की अंशिका (14 ) व रंजना यादव (15) स्वजन के साथ गांव के घाट पर गंगा में स्नान करने आई थी। इसी दौरान दोनों गहरे पानी में चली गई। जबतक लोग पहुंचकर उनको बचाते तबतक डूब गई। घटना की जानकारी पर स्वजन भी पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *