पत्नी से संबंध के शक में दोस्त की सीने में गोली मारकर हत्या, शव कुएं में डाला

1305 Shares

 पत्नी से संबंध के शक में युवक ने अपने दोस्त की भांजे के साथ मिलकर सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। पोल न खुले, इसलिए युवक के शव को स्कूटी पर रखकर करीब डेढ़ किमी दूर एक किसान के खेत में कुएं में डाल आए थे। पुलिस ने आरोपित दोस्त को गिरफ्तार कर घटना का राजफाश किया है।

ग्राम सिनौली निवासी 24 वर्षीय मुकुल मान अविवाहित था। वह गत 12 अप्रैल की दोपहर घर से बिना बताए चला गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा था। उसके बड़े भाई नुकुल मान ने मुकुल के दोस्त मंजीत मान उर्फ गौरव व एक अन्य व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाते हुए छपरौली थाने में 14 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था।

एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि आरोपित मंजीत मान उर्फ गौरव को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में स्वीकार किया कि अपनी पत्नी से संबंध में शक के बूढपुर गांव के अपने भांजे के साथ मिलकर मुकुल मान की सीने में तमंचे से गोली मारकर हत्या की है। स्कूटी पर मुकुल का शव रखकर रात को सिनौली-औढ़ापुर मार्ग पर किसान राजबल सिंह के खेत में नलकूप के कुएं में डाल दिया।

आरोपित की निशानदेही पर कुएं में मुकुल मान का शव व मोबाइल बरामद किया गया। तब पत्नी ने की थी शिकायत मंजीत मान पर उसकी पत्नी ने करीब छह माह पूर्व मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस ने उन दोनों के बीच सुलहनामा करा दिया था। उनके नौ साल का एक बेटा है।

दोनों पर दर्ज हैं मुकदमे

थाना प्रभारी आशीष पुंडीर का कहना है कि आरोपित मंजीत मान के विरुद्ध वर्ष 2012 में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी तरह मुकुल मान के विरुद्ध चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। ये दोनों एक साथ नशा करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *