मानसी गंगा में डूबने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार दूसरे दिन रविवार को एक और हादसा हो गया। आगरा के शाहगंज क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोर भीम मानसी गंगा में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी। कुछ घंंटे की खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ।
मानसी गंगा में फिर हादसा
शाहगंज निवासी भीम अपने स्वजन के साथ गोवर्धन दर्शन के लिए आया था। इस दौरान वह मानसी गंगा के घाट पर पहुंचा और किसी तरह गहरे पानी में चला गया। देखते ही देखते वह पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोवर्धन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों तथा अन्य लोगों की सहायता से खोजबीन शुरू कराई। काफी देर खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ।
आगरा का 15 वर्षीय किशोर भीम डूबा, तलाश जारी
मानसी गंगा में लगातार दूसरे दिन हुई इस घटना से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। शनिवार को भी मानसीगंगा में दो किशोरों की डूबने से मृत्यु हो गई थी। उस घटना के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता को लेकर सवाल उठे थे।
अब एक दिन बाद फिर हुए हादसे ने प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीओ गोवर्धन अनिल कुमार ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है।


