CM-डिप्टी CM के बाद अब मंत्रियों की बारी; कब होगा मंत्र‍िमंडल विस्तार? चिराग पासवान ने दिया बड़ा अपडेट

 बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, जबकि विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद संभाला।

अब सबकी नजर मंत्रिमंडल विस्तार पर टिक गई है, कब होगा विस्तार और किन चेहरों को जगह मिलेगी, इसे लेकर सियासी हलचल तेज है।

केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस पर बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही एनडीए की बैठक होगी, जिसमें मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की जाएगी।

चुनाव परिणाम के बाद होगा फैसला

चिराग पासवान ने संकेत दिया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद ही विस्तार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। माना जा रहा है कि परिणाम आने के बाद मंत्रिमंडल की रूपरेखा तय कर ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में एनडीए एकजुट है और प्रधानमंत्री के “विकसित भारत” विजन के अनुरूप “विकसित बिहार” बनाने की दिशा में काम करेगा। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नई सरकार नीतीश कुमार के कार्यों और नीतियों को आगे बढ़ाएगी।

निशांत पर क्या बोले चिराग

निशांत कुमार को लेकर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने इसे जदयू का आंतरिक मामला बताया। उन्होंने कहा कि फिलहाल निशांत सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों के जरिए अनुभव हासिल कर रहे हैं।

पुराने चेहरों की वापसी के संकेत

सूत्रों के अनुसार, मंत्रिमंडल में अधिकतर पुराने चेहरों को ही जगह मिल सकती है। भाजपा कोटे से विजय सिन्हामंगल पांडेयदिलीप जायसवालरामकृपाल यादवश्रेयसी सिंहलखेंद्र पासवानरमा निषादप्रमोद चंद्रवंशीअरुण शंकर प्रसाद और संजय सिंह टाइगर के नाम चर्चा में हैं।

वहीं जदयू से श्रवण कुमारअशोक चौधरीसुनील कुमारलेशी सिंहमदन सहनी और जमा खान के नामों की चर्चा है।

इसके अलावा सहयोगी दलों में लोजपा (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह, हम से संतोष कुमार सुमन और रालोमो से दीपक प्रकाश को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *