हिमाचल के घुमारवीं में ननद और भाभी ने चप्पल से पीटा बस कंडक्टर, थाने पहुंचा मामला; विवाद की वजह भी आई सामने

 हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जिला के घुमारवीं बस स्टैंड पर दो महिलाओं ने निजी बस कंडक्टर की चप्पल से पिटाई कर दी। अचानक इस तरह पिटाई होते देख मौके पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित जोगिंद्र सिंह निवासी गांव सुमाड़ी, डाकघर लैहड़ी सरेल तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर संबंध रखता है और वह हुसैन बस सर्विस घुमारवीं में कंडक्टर है।

ननद और भाभी ने पीटा

जोगिंद्र ने बताया कि वंदना कुमारी और उसकी भाभी, दोनों ने दिन के समय उन्हें घुमारवीं बस स्टैंड पर रोका और गाली-गलौच करते हुए पिटाई की व कपड़े भी फाड़ दिए।

सोने की चेन भी गायब

इस दौरान उसके गले की सोने की चेन भी गुम हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने मामले को शांत करवाया। पीड़ित परिचालक की शिकायत के आधार पर थाना घुमारवीं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विवाद की क्या है वजह

महिला का पति और यह व्यक्ति एक ही फर्म में कंडक्टर हैं। मुख्य विवाद महिला और उसके पति के बीच है, इसी कारण यह व्यक्ति पीटा गया है। बताया जा रहा है कि प्रारंभिक जांच में महिला ही गलत पाई गई है। अभी जांच चल रही है।

पुलिस ने मामला दर्ज किया: डीएसपी

डीएसपी विशाल वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है छानबीन जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *