स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों की जनता सड़कों की समस्या को लेकर काफी समय से परेशान थी।
ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए रोहनिया विधायक डॉ. सुनील कुमार पटेल ने 15 सड़कों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 8.4 करोड़ रुपये स्वीकृत कराया है।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में रोहनिया विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे जनता को आवागमन में कोई समस्या नहीं होगी।
इस परियोजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग द्वारा 15 सड़कों का कार्य किया जाएगा। इनमें से नौ सड़कों के लिए 455.54 लाख रुपये और छह सड़कों के लिए 385.08 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है।
जिसमें 455.54 लाख की लागत वाली नौ सड़कों में कपरफोरवा भतसार मार्ग से प्राथमिक विद्यालय चकरा खेवली तक, वार्ड नं.19 कंदवा में कंदवा व अमरास खैरा चक रामजी प्रजापति के प्लाट से खैरा बीच मार्ग, ग्राम सभा खनांव से गजाधरपुर सम्पर्क मार्ग, खनांव माधोपुर टिकरी मार्ग के किमी 0.4 से हनुमान मंदिर मुड़ादेव मुंडेश्वर मार्ग, बभनियांव पिच रोड से चंद्रबली के चक से राजभर बस्ती होते हुए बहोरनपुर बार्डर तक, काशीपुर जगरदेवपुर मार्ग के किमी तीन से भदरासी यादव बस्ती सम्पर्क मार्ग, खुशीपुर पिच रोड से भानु श्रीवास्तव से घर से काशीनाथ के घर होते हुए महादेव मंदिर वीआरएल कंपनी तक मार्ग, डाफी अशोक पुरम् कालोनी में उमा अपार्टमेंट से योगेंद्र शर्मा के मकान तक और कंठीपुर से राजापुर सम्पर्क मार्ग शामिल है।
ये सड़कें 6 मार्गों में शामिल
इसके अलावा 385.08 लाख की लागत से बनने वाली छह सड़कों में रमशीपुर में हरिजन बस्ती सम्पर्क मार्ग, तारापुर में भर बस्ती हनुमान मंदिर होते हुए श्मशान घाट तक मार्ग, वाराणसी भदोही मार्ग जलालपुर से राज नारायण पटेल के घर तक, सरौनी में जयकिसान इंटर कालेज सरौनी वाया सजोई से जंसा सम्पर्क मार्ग, सिंहोरवा उत्तरी से कपरफोरवा होते हुए सम्पर्क मार्ग और अदलपुरा मार्ग से मिल्की चक शिवचरन के खेत से रामदुलार पटेल के मशीन तक सम्पर्क मार्ग शामिल हैं। सभी सड़कों का नवनिर्माण लोक निर्माण विभाग की तरफ से कराया जाएगा। जिसका शिलान्यास जल्द ही विधायक रोहनिया डा. सुनील पटेल करेंगे।


