राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन का पहला ओडिशा दौरा, पुरी में किए भगवान जगन्नाथ के दर्शन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रविवार को दो दिवसीय ओडिशा दौरे पर भुवनेश्वर पहुंचे। राजधानी पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर भाजपा के नारों और उत्साह से गूंज उठा।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, उपमुख्यमंत्री केवी सिंहदेव और प्रभाति परिडा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद बैजयंत पंडा, सांसद अपराजिता षड़ंगी, दिलीप रे, राज्य सरकार के मंत्री तथा कई विधायक भी मौजूद रहे।

नितिन नवीन राज्य अतिथि भवन पहुंचे

एयरपोर्ट से स्वागत के बाद नितिन नवीन राज्य अतिथि भवन पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। उनके दौरे को लेकर पार्टी संगठन में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला ओडिशा दौरा है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं में खास उत्साह है।

सोमवार को वे भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद जटनी स्थित एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल हेल्थ यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित जिला स्तरीय पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान-2026 शिविर का उद्घाटन करेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

ओडिशा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे

आज दोपहर वह दोपहर में वह पुरी गए और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर महाप्रसाद ग्रहण किए। इसके बाद वे फिर भुवनेश्वर लौटकर पार्टी पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों और मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ बैठक किए।

भाजपा नेताओं का मानना है कि ओडिशा में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूरे होने के बीच राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा संगठन को नई ऊर्जा देगा।

वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कई महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

वहीं सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा कि उनका दौरा पार्टी को भविष्य की रणनीति तय करने में मदद करेगा। उपमुख्यमंत्री प्रभाति परिडा ने कहा कि नितिन नवीन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा हैं और उनका ओडिशा दौरा संगठन को और मजबूत बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *