महोबा में घर के पास मिला युवती का शव, हत्या की आशंका से हड़कंप

 शहर के मुहल्ला सुभाषनगर निवासी 22 वर्षीय प्रियंका का शव घर से करीब 100 मीटर दूर पहाड़ी के पास मिला। उसके शरीर में चोटों के निशान के चलते स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है।

जुलाई माह में उसकी शादी होनी थी। सोमवार की रात्रि स्वजन खेत गए थे, जबकि प्रियंका घर पर अकेली थी। मंगलवार सुबह जब स्वजन लौटे तो घर का दरवाजा खुला था, पर युवती नहीं थी। खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हुआ।

पुलिस से शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की है। फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए। एएसपी वंदना सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *