स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन पर प्रशासन ने उन्हें राजकीय सम्मान दिया। उनके आवास पर गार्ड आफ आनर दिया गया। तहसीलदार निखिलेश कुमार, कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पूर्व एमएलसी अजय कुमार वर्मा उर्फ विशाल वर्मा ने कहा कि हमने एक सच्चे देशभक्त और समाजसेवी को खो दिया है, जिसकी भरपाई कर पाना संभव नहीं है।