लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती के अवसर पर रविवार को मैदागिन स्थित राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया।
इसके बाद कांग्रेसजन रवींद्रपुरी गुरुधाम स्थित पुरातत्व विभाग परिसर में सुरक्षित रखी गई लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन करने के लिए मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय से रवाना होने वाले थे।
उक्त प्रतिमा मणिकर्णिका घाट के ध्वस्तीकरण के दौरान वहां से हटाकर पुरातत्व विभाग परिसर में रखी गई है। कांग्रेसजनों के निकलने से पहले ही प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यालय के आसपास भारी पुलिस बल तैनात कर बैरिकेडिंग कर दी गई।
कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया गया। शांतिपूर्ण एवं श्रद्धा आधारित कार्यक्रम को प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से बाधित किए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया।
पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कांग्रेसजनों ने वहीं लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा माल्यार्पण एवं पूजन-अर्चन के लिए लाई गई माला, पुष्प एवं पूजन सामग्री एसीपी कोतवाली को यह कहते हुए सौंप गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे, प्रवीन प्रकाश, सतनाम सिंह, सुनील श्रीवास्तव,राजू राम, गिरीश पाण्डेय, वकील अंसारी, चंचल शर्मा, अशोक सिंह, संतोष चौरसिया, हसन मेहदी कब्बन शामिल रहे।


