जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार को जम्मू में विधानसभा भवन में प्रदेश का बजट प्रस्तुत कर रहे हैं। बजट में रोजगार, पर्यटन, ऊर्जा, कृषि व बागवानी पर केंद्रित हो सकता है।
पिछले वर्ष उमर अब्दुल्ला ने ही (1,12,310 करोड़ रुपये) बजट पेश किया था। आज उमर अपने सरकार का दूसरा बजट पेश कर रहे हैं।
इस बजट को लेकर जम्मू-कश्मीर के युवाओं को काफी ज्यादा उम्मीद है। हालांकि, अब देखना यह है कि उमर अब्दुल्ला सरकार युवाओं के उम्मीद पर खरी उतरती है या नहीं।
लाइव अपडेट्स…
- मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुरू किया बजट भाषण।
- पिछले साल 6 साल बाद सीएम उमर ने पेश किया था बजट।
- धारा 370 हटने के बाद आज सदन में दूसरा बजट पेश किया जा रहा है।
- पिछले साल सीएम ने जम्मू-कश्मीर के लिए 1,12,310 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।
- मुख्यमंत्री ने साल 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि फास्ट ट्रैक पर की जाएंगी नियुक्तियां।
- जम्मू-कश्मीर में 23000 से अधिक रिक्त पदों पर होंगी नियुक्तियां।
- आशा वर्कर्स का मानदेय बढ़ाया गया।
- जम्मू-कश्मीर में 7 मिल्क प्लांट लगाए जाएंगे।
- जम्मू कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। विश्व स्तरीय ढांचा का सुविधाओं वाले पर्यटक स्थल विकसित होंगे।
- जम्मू-कश्मीर को 200 नई ई- बसें मिलेंगी।


