फेक गन से दोस्त की किडनैपिंग और फिरौती का खेल… बेंगलुरु में लग्जरी लाइफस्टाइल ने चार छात्रों को बना दिया क्रिमिनल

1934 Shares

बेंगलुरु के जैन यूनिवर्सिटी के चार छात्रों ने लग्जरी जीवन जीने की चाहत में अपने ही क्लासमेट को किडनैप कर लिया। चारों आरोपियों में नकली बंदूक दिखाकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने वारदात का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कैसे रची साजिश?

पुलिस के अनुसार, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले चारों आरोपी जैन यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे। वे पहले से ही आदतन अपराधी थे और कई छात्रों को धमकी दे चुके थे।

पुलिस ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के लिए चारों ने एक प्लान बनाया फिर ओडिशा के रहने वाले शिकार मोहंती को अपने ही हॉस्टल से कार में बैठा ले गए। आरोपीयों ने फर्जी मेटल गन दिखाकर मोहंती को डराया और उसे एक आरोपी के कमरे में ले गए।

50 हजार की फिरौती

वहां से उन्होंने मोहंती के दोस्तों को फोन कर 50 हजार रुपये की फिरौती की मांग की। दोस्तों ने शुरू में 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए, लेकिन शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेसिंग के जरिए आरोपीयों तक पहुंच गई और पीड़ित बचा लिया।

छापेमारी में मिली फर्जी गन

छापेमारी में पुलिस ने फर्जी गन, चाकू और अपराध में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। आरोपी लग्जरी लाइफ जीने के लिए पैसे जुटाने की फिराक में थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *