प्रयागराज से अयोध्या के लिए अब हर घंटे एसी बस सुविधा, नियमित संचालन से सफर आरामदायक; कितना देना होगा किराया?

उमस भरी गर्मी हो, बारिश के बीच यात्रा हो या कड़ाके की ठंड में आवागमन-वातानुकूलित बस राह आसान कर देती हैं। अगर यह बस इलेक्ट्रिक हो तो बिना शोर और पर्यावरण प्रदूषण के यह यात्रा की खुशी को दोगुना कर देती हैं। इ

एसी बसों में सफर होगा आरामदायक

सी क्रम में अब रामलला के दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। संगम से रामनगरी अयोध्या के बीच यूपी रोडवेज की एसी बसों के संचालन को नियमित कर दिया गया है। यह बसें एक घंटे से भी कम समय के अंतराल पर प्रयागराज से चलाई जा रही हैं।

चार्जिंक की समस्या खत्म

चार्जिंग स्टेशन की कमी के कारण अयोध्या तक इलेक्ट्रिक बसें नहीं चल पा रही थी लेकिन अयोध्या धाम के अवध बस स्टेशन पर डिपो-आधारित चार्जिंग स्टेशन क्रियान्वित हो जाने के बाद लंबी दूरी की एसी इलेक्ट्रिक बसों को अब यहीं से चार्ज कर चलाया जा रहा है।

सुबह सात से बसों का होता है संचालन

प्रयागराज से सुबह साढ़े सात बजे इन बसों का संचालन शुरू हो जा रहा है। इसमें प्रयाग डिपो की चार, अयोध्या से पांच इलेक्ट्रिक बस शामिल हैं। इसके अलावा तीन जनरथ बसें भी चल रही हैं। यानी कुल 12 एसी बसें इस रूट पर उपलब्ध है।

मांग बढ़ने पर बसों की बढ़ाई जाएगी संख्या

यात्रियों की मांग बढ़ने व नई इलेक्ट्रिक बस आने के बाद इस रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक रवींद्र कुमार ने बताया कि 200 किमी की दूरी तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। जैसे-जैसे नई बसें प्रयागराज को मिलेंगी बसों की संख्या सभी रूटों पर मांग के अनुरूप आवंटित की जाएंगी।

कितना है किराया

प्रयागराज से अयोध्या धाम – 411 रुपये

प्रयागराज से अयोध्या – 370 रुपये

प्रयागराज से सुल्तानपुर – 237 रुपये

प्रयागराज से प्रतापगढ़ – 141 रुपये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *