करनाल में देर रात गूंजी गोलियां, पुलिस के साथ मुठभेड़ में घायल हुए दो कुख्यात शार्प शूटर्स; बड़ी साजिश नाकाम

5.0kViews
1994 Shares

हरियाणा के करनाल में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई खूनी मुठभेड़ में पुलिस ने एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने दो कुख्यात शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों ही किसी बड़ी गैंग से जुड़े हुए हैं।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान रौनक और इमरान के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सोनीपत के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों के पास से कारतूस भी बरामद हुए हैं। गोली लगने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *