सड़क में जल्दबाजी ने ली जान: पश्चिमी चंपारण में पेड़ से टकराई बाइक, यूपी के शिक्षक की मौत

 वाल्मीकिनगर में सोमवार सुबह सड़क हादसे में यूपी के खड्डा के निवासी व वाल्मीकिनगर में पदस्थापित 43 वर्षीय शिक्षक मोहम्मद आफताब अहमद विद्यालय समय से पहुंचने की जल्दबाजी में थे।

इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *