गोरखपुर में मेगा ब्लॉक: लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी सहित पांच ट्रेनें रद, 15 जोड़ी ट्रेनों का मार्ग बदला

 रेलवे स्टेशन गोरखपुर के फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। प्लेटफार्म नंबर पांच और छह पर निर्माण कार्य के लिए रेलवे प्रशासन ने विभिन्न तिथियों में मेगा ब्लाक लिया है।

इस दौरान गोरखपुर-लखनऊ व गोरखपुर- वाराणसी इंटरसिटी समेत पांच ट्रेनें निरस्त रहेंगी। 15 जोड़ी रेल गाड़ियां रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने दी।

निरस्त रहने वाली ट्रेनें

  • 29 अप्रैल से 08 मई तक 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस तथा 30 अप्रैल से 09 मई तक 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस।
  • 30 अप्रैल से 09 मई तक 05131/05132 गोरखपुर-बहराइच-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस।
  • 30 अप्रैल से 09 मई तक 55031/55032 गोरखपुर-गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी।
  • 30 अप्रैल से 09 मई तक 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस।
  • 29 अप्रैल से 08 मई तक 15031/15032 गोरखपुर-लखनऊ जंक्शन-गोरखपुर एक्सप्रेस

रास्ते में रुककर चलने वाली प्रमुख ट्रेनें

  • 29 अप्रैल से 09 मई, 2026 तक चलने वाली 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 30 अप्रैल से 10 मई तक चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 06 मई को चलने वाली 11081 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी मे यात्रा समाप्त करेगी।
  • 08 मई को चलने वाली 11082 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से चलाई जाएगी।
  • 30 अप्रैल, 01, 04, 07 एवं 08 मई को चलने वाली 12165 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी मे यात्रा समाप्त करेगी।
  • 01, 02, 05, 08 एवं 09 मई को चलने वाली 12166 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से चलाई जाएगी।
  • 30 अप्रैल से 09 मई तक चलने वाली 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्दनगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 30 अप्रैल से 09 मई तक चलने वाली 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर आनन्दनगर स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 30 अप्रैल से 09 मई तक चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 30 अप्रैल से 09 मई तक चलने वाली 15083 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 30 अप्रैल, 01, 02, 03, 05, 06, 07 एवं 08 मई को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 01, 02, 03, 04, 06 एवं 07 मई को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 04 मई को चलने वाली 19091 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 05 मई को चलने वाली 19092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 01 एवं 08 मई को चलने वाली 13507 आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 02 एवं 09 मई को चलने वाली 13508 गोरखपुर-आसनसोल एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 01 मई को चलने वाली 07075 हैदराबाद-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर बस्ती में यात्रा समाप्त करेगी।
  • 03 मई को चलने वाली 07076 गोरखपुर-हैदराबाद विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर बस्ती से चलाई जाएगी।
  • 04 मई को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर बस्ती में यात्रा समाप्त करेगी।
  • 03 मई को चलने वाली 22423 गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर बस्ती से चलाई जाएगी।
  • 30 अप्रैल से 09 मई तक चलने वाली 55070 नौतनवा-गोरखपुर सवारी गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 30 अप्रैल से 09 मई को चलने वाली 55075 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल से चलाई जाएगी।
  • 30 अप्रैल को चलने वाली 11037 पुणे-बढ़नी एक्सप्रेस बढ़नी के स्थान पर मऊ स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 02 मई को चलने वाली 11038 बढ़नी-पुणे एक्सप्रेस बढ़नी के स्थान पर मऊ स्टेशन से चलाई जाएगी।
  • 30 अप्रैल से 09 मई तक चलने वाली 75116 नौतनवा-गोरखपुर डेमू गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 30 अप्रैल से 09 मई को चलने वाली 75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर नकहा जंगल से चलाई जाएगी।
  • 10 अप्रैल को चलने वाली 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस नौतनवा के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी।
  • 10 अप्रैल को चलने वाली 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस नौतनवा के स्थान पर गोरखपुर कैंट स्टेशन से चलाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *