‘इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी बेटे को…’, Samay Raina ने अमिताभ बच्चन को किया रोस्ट!

 एक हालिया यूट्यूब वीडियो में समय रैना (Samay Raina) ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और उनके रियलिटी शो KBC के बारे में बात की।

समय रैना ने अपने परफॉर्मेंस के दौरान केबीसी का किस्सा शेयर किया। उन्होंने अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को रोस्ट भी किया। उन्होंने बताया कि केबीसी के बाद उनकी इमेज क्लीन हो गई थी, लेकिन वह शो में रियल नहीं थे।

अमिताभ पर समय का कमेंट वायरल

समय रैना ने कहा कि उनके मन में ख्याल आ रहा था कि वह अमिताभ बच्चन से पूछे, “सर, आपने इतना पोलियो का ऐड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए सर आप। यह नहीं किया ना मैंने वहां पर। मैंने यह कि मेरी दादी आपकी बहुत बड़ी फैन हैं।

केबीसी पर समय ने बोला झूठ

समय रैना ने बताया कि उन्होंने शो में झूठ बोला था कि उनकी दादी अमिताभ बच्चन की फैन हैं, क्योंकि उनकी दादी के निधन को 7 साल हो गए हैं। समय ने कहा कि आप इंडियन इंटरनेट पर ईमानदार नहीं हो सकते हो। आप वैसे नहीं रह सकते, जैसे हो। आप खेल खेलते हैं, आप माहौल के हिसाब से चलते हैं।

केबीसी टीम के हेड को किया था मैसेज

समय रैना ने बताया कि कंट्रोवर्सी के बाद तन्मय ने उन्हें कॉल किया और उनसे कहा कि किसी पावरफुल सोर्स से मदद लें। स्टैंड-अप कॉमेडियन ने कहा कि उन्हें अपने कॉन्टैक्ट में एक ही बड़ा सोर्स मिला, वो केबीसी हेड थे। उन्होंने कहा, “मैंने पूरा फोन छान मारा, मेरा सबसे बड़ा कॉन्टैक्ट कौन है, मेरे फोन में सबसे पावरफुल कॉन्टैक्ट निकला केबीसी टीम के हेड का। जब मैं केबीसी में गया था तो उन्हें मैं बहुत पसंद आया था। तो उन्होंने नंबर दिया था और कहा था कि कभी कुछ होगा तो बताना।”

समय ने आगे कहा, “मैं इतना डेस्पेरेट था कि मैंने उन्हें पहला ही मैसेज यह कर दिया कि क्या आप मेरी मदद कर सकते हैं। मैं समय रैना हूं। याद है कि मैं केबीसी में आया था सर, मैंने अमिताभ सर को बहुत हंसाया था सर। सर प्लीज कुछ करो ना। वो कह रहे, क्या हुआ। मैंने कहा, क्या आपको नहीं पता कि क्या हुआ। उन्होंने कहा कि मैं सिंगापुर में हूं, क्या हुआ। मैंने कहा, मेरे शो में बीयरबाइसेप आया और उसने एक जोक मार दिया सर और लोग बहुत गुस्सा हो गए हैं। हमें जान से मारने की धमकियां आ रही हैं सर।

 

अमिताभ के सूर्यवंशम सीन का किया जिक्र

कह रहें क्या जोक मारा, मुझे भी भेजो। मैंने सोचा कि अगर मैंने यह जोक इन्हें भेज दिया ना तो अमिताभ बच्चन का ही कॉल आ जाएगा मुझे। इसको दिया हमने पोलियो का ड्रॉप। इससे पोलियो का ड्रॉप वापस लो। खीर खिलाओ इसे। मेरी तो हिम्मत ही नहीं हुई उन्हें वीडियो भेजने की। किस मुंह से भेजता उन्हें। मैंने कहा कोई बात नहीं। पक्का देखा तो होगा ही अमिताभ सर ने। वह ट्विटर पर बहुत एक्टिव रहते हैं।

उनको मैं इतने पसंद आया था, इतना अच्छा इंप्रेशन छोड़कर आया था, जब उन्होंने मुझे टीवी न्यूज में देखा होगा ना, उनको लगा होगा कि मैंने कुछ बड़ा तीर मारा होगा। परमवीर चक्र मिला है मुझे, उन्होंने सबको बुलाया होगा। उन्होंने मुझे न्यूज में देखकर खून की उल्टियां की होंगी। सूर्यवंशम हो गया होगा उनके साथ। सॉरी अमिताभ जी। वो रात मेरी जिंदगी की सबसे बुरी रात थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *