गोरखपुर में चिकन बिरयानी में निकला कॉकरोच, बार्बिक्यू नेशन कराया गया बंद

3.6kViews
1349 Shares

 सिटी माल में खुले बार्बिक्यू नेशन रेस्टोरेंट के चिकन बिरयानी में कॉकरोच मिलने से बुधवार शाम हंगामा हो गया। बर्थडे पार्टी मनाने पहुंचे पीपीगंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचिन वर्मा ने इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को दी।

सूचना पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। बारबेक नेशन को सभी गड़बड़ियां दूर करने तक के लिए बंद कर दिया गया है।

सचिन वर्मा ने बताया कि उनके मित्र के बेटे का बुधवार को जन्मदिन था। इसके लिए सर अब इसे लीड ले सकते हैं रेस्टोरेंट में पार्टी दी गई थी। तकरीबन 20 लोग पार्टी में शामिल थे।

बुधवार शाम तकरीबन 4:30 बजे रेस्टोरेंट में चिकन बिरयानी खाने के लिए परोसी गई। लोगों ने खाना शुरू किया तो काकरोच दिखा। हम सभी हैरान रह गए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को सूचना दी गई।

संचालक को नोटिस देने के साथ ही सभी कमियों को दुरुस्त करने के बाद विभाग को सूचित करने को कहा गया है। इसके बाद जांच की जाएगी। तब तक के लिए रेस्टोरेंट को बंद करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *