iPhone 17 पर भारी बचत, Redmi का टैबलेट भी मिल रहा सस्ता; जानें बाकी डील्स

Flipkart Summer Sale सभी के लिए 9 मई से शुरू कर दी गई है। हालांकि, Flipkart Black और Plus मेंबर्स के लिए ये सेल पहले ही लाइव हो चुकी थी। इस सेल इवेंट के दौरान, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ग्राहकों को Apple, Realme, Poco, Vivo और Redmi जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS), एयर कंडीशनर, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, PC पेरिफेरल्स और होम एप्लायंसेज समेत अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक्स पर डील्स ऑफर कर रहा है। इस सेल की टक्कर Amazon Great Summer Sale से जो शनिवार यानी आज से ही शुरू हुई है।

ब्लैक मेंबर्स के खास ऑफर्स

आज यानी 9 मई को सभी के लिए सेल शुरू होने से एक दिन पहले, फ्लिपकार्ट ने खास डील्स का खुलासा पहले ही कर दिया था। वैसे सेल में ब्लैक सब्सक्राइबर्स SBI कार्ड के जरिए 15 परसेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट ले सकते हैं। साथ ही उन्हें होम एप्लायंसेज और वियरेबल्स पर अतिरिक्त 1,000 रुपये और स्मार्टवॉच पर 500 रुपये की छूट भी मिल सकती है। सेल के दौरान, ब्लैक मेंबर्स स्मार्ट टीवी पर 10,000 रुपये तक, लैपटॉप पर एक्स्ट्रा 2,000 रुपये, ऑडियो डिवाइसेज पर 5,000 रुपये तक और कीबोर्ड पर 1,000 रुपये के एडिशनल डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।

रेगुलर ग्राहक जानें डील्स

Apple का हाल ही में लॉन्च हुआ iPhone 17, अपने 256GB बेस वेरिएंट के लिए 82,900 रुपये की जगह 71,900 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा, Apple Watch SE 3, जो सितंबर में भारत में लॉन्च हुई थी, 21,999 रुपये की कम कीमत पर उपलब्ध है। टैबलेट खरीदने की चाहत रखने वाले लोग Redmi Pad 2 Pro 5G को 24,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

Apple के अलावा, Vivo, Poco और Realme जैसे ब्रांड्स के फोन भी सेल के दौरान कम कीमतों पर मिल रहे हैं। मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo X200T 49,999 रुपये, Realme P4x 5G 16,999 रुपये और Poco F7 5G 31,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर उपलब्ध हैं। इन कीमतों में 10 परसेंट का इंस्टेंट SBI क्रेडिट कार्ड डिस्काउंट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *