रोडवेज में भर्ती का सुनहरा मौका, अलीगढ़ में महिला परिचालकों के लिए रोजगार मेला 28 को

 महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिवहन निगम में 28 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निर्धारित पात्रता के आधार पर महिला परिचालकों की भर्ती होगी।

परिक्षेत्र के प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कौशल विकास मिशन तथा एनसीसी व स्काउड संस्था के माध्यम से प्रदेश में तीन चरणों में महिला परिचालकों की भर्ती की जाएगी। अलीगढ़, बरेली, गाजियाबाद, अयोध्या एवं वाराणसी परिक्षेत्र में 28 मार्च को रोजगार मेला आयोजित किए जाएंगे।

महिलाएं कर सकती हैं आवेदन

इस मेले में महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। अलीगढ़ में मसूदाबाद बस स्टैंड पर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांधा व प्रयागराज में 25 मार्च को व मेरठ, इटावा, हरदोई, देवीपाटन एवं आजमगढ़ में 30 मार्च को रोजगार मेला लगेगा। नोएडा, आगरा, मुरादाबाद, लखनऊ एवं गोरखपुर में एक अप्रैल को रोजगार मेला का आयोजन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *