मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन दिनों अपनी अपकमिंग रिलीज फिल्म ‘डकैत’ (Dacoit) का इंतजार कर रही हैं। ये एक पैन इंडिया फिल्म है जिसमें वो साउथ एक्टर अदिवि शेष के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में आए 15 साल पूरे हो गए हैं हाल ही में उन्होंने अपनी इस जर्नी पर बात की।
रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान मृणाल ने रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को अपना लकी चार्म बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि वो उनके साथ एक टीवी कॉमर्शियल में काम कर चुकी हैं जिसके बाद से उनके पास कई ऑफर आए।
लोगों ने कब किया मृणाल को नोटिस?
मृणाल ने कहा,”मेरा दिल खुशी से झूम रहा है। वो मेरे लिए लकी चार्म हैं। उन्हीं की वजह से मैं इस इंडस्ट्री में हूं। मैंने उनके साथ एक हेयर ब्रांड के लिए मॉडल के तौर पर एक ऐड शूट किया था और जब वो विज्ञापन सिनेमाघरों में आया तभी फिल्म निर्माताओं ने मुझे नोटिस करना शुरू किया। इसका श्रेय मैं उन्हें ही देती हूं। इस इंसान ने मेरी बहुत मदद की है। वो इतने पॉजिटिव इंसान हैं कि वे सारी सफलता के हकदार हैं।”
मृणाल ठाकुर के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्हें सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ से पॉपुलैरिटी मिली थी। उन्होंने ‘लव सोनिया’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद मृणाल ने ‘सुपर 30’, ‘बटला हाउस’, ‘घोस्ट स्टोरीज’, ‘तूफान’, ‘सीता रामम’, ‘लस्ट स्टोरीज 2’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

