23 मार्च, सोमवार को सोने और चांदी में जबरदस्त गिरावट (Gold Silver Price Crash) है। सुबह 10.30 बजे तक 1 किलो चांदी का दाम (Silver Price Today) 11 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा गिर चुका है। वहीं सोने (Gold Price Today) में भी लगभग 7000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सुबह 10.35 बजे 1 किलो चांदी का दाम 2,10,000 रुपये के आसपास है। अगर ऐसी ही गिरावट रही तो जल्द चांदी का दाम 2 लाख रुपये पहुंच जाएगा।


