तमिलनाडु में BJP को बड़ा झटका, अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार; शाह से मुलाकात के बाद भी नहीं बनी बात

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई का पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अन्नामलाई ने मंगलवार को नितिन नवीन से मिलकर अपना इस्तीफा सौंपा था, तभी से उन्हें मनाने की कोशिश चल रही थी।

बीजेपी लगातार दावा कर रही थी कि तमिलनाडु इकाई में पूरी एकता बनी हुई है और पूर्व राज्य अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने न तो इस्तीफा दिया है और न ही कोई नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना बना रहे हैं। लेकिन अब उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया गया है।

शाह से की थी मुलाकात

मंगलवार को दिल्ली पहुंचे अन्नामलाई ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। अमित शाह ने अन्नामलाई को केंद्रीय संगठन की ओर से पूरी तरह से सहयोग और प्रदेश नेताओं को स्पष्ट निर्देश जारी किये जाने का भरोसा दिया

दावा किया गया कि भाजपा से इस्तीफा देने पर अड़े अन्नामलाई अमित शाह से मिलने के बाद नरम पड़ गए हैं। ये भी चर्चा थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद ही वे इस्तीफे को लेकर अंतिम फैसला करेंगे।

आईपीएस से बने नेता

4 जून को अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले चेन्नई की प्रमुख सड़कों और इलाकों में उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए थे। पोस्टरों पर ‘हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए’ जैसे नारे लिखे गए थे।

बता दें कि पूर्व IPS अधिकारी अन्नामलाई 2020 में BJP में शामिल हुए थे और इन्होंने 2021 से 2025 तक पार्टी के तमिलनाडु अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। अपने कार्यकाल के दौरान, वह राज्य में पार्टी के सबसे प्रमुख चेहरों में से एक बनकर उभरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *