गया में बच्चों को स्कूल लेकर जा रही टोटो पलटी, हाइवा की टक्कर से हुआ हादसा; GT रोड पर मची चीख-पुकार

4.3kViews
1112 Shares

गया जिले के डोभी में चतरा मोड के पास GT रोड पर मंगलवार को हाइवा गाड़ी के हल्की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलट गई। जिससे इसमें बैठे बच्चे घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में सभी बच्चों और चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में भर्ती करवाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने सभी बच्चों का इलाज किया।

टोटो का चालक शेरघाटी थाना के भूसभूसिया गांव के सुबोध कुमार की नाक कट गई है। इसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल गया को रेफर किया गया है।

वही बच्चों का इलाज जारी है। उक्त टोटो डोभी गया सड़क मार्ग में स्थित एक निजी विद्या मंदिर के छात्रों को पथलकट्टी से लेकर विद्यालय जा रहा था। इस टोटो में लगभग दस बच्चे सवार थे।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि घायल बच्चों में खुशबू कुमारी (11 वर्ष), शिवानी कुमारी (10 वर्ष), खुशी कुमारी (16 वर्ष), सुहानी कुमारी (12 वर्ष), अंशिका कुमारी (6 वर्ष) और सतीश कुमार (12 वर्ष) शामिल है।

सभी का समुचित इलाज कर दिया गया है। सभी के स्वजन अस्पताल पहुंचकर अपने बच्चों को साथ ले गए। घटना में शामिल हाइवा फरार हो गया। वहीं, टोटो को डोभी थाने की पुलिस के पहुंचने से पूर्व अन्यत्र जगह पर भेज दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टोटो भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

यातायात के नियमों का हो रहा उलंघन

जी टी रोड पर टोटो का परिचालन धड़ल्ले से हो रहा है। जबकि परिवहन विभाग के आदेशानुसार इसका परिचालन जी टी रोड पर नहीं है। स्कूल के बच्चों को ढोने में आटो, टोटो, मैजिक के साथ अन्य वाहन भी इस्तेमाल हो रहे हैं, जिसमें क्षमता से ज्यादा बच्चों को विद्यालय लाने का कार्य किया जा रहा है।

स्कूली बसों में भी नियमों की अनदेखी की जा रही है। बसों में सीसीटीवी कैमरा, फर्स्ट ऐड, पेय जल, अग्निशमन समेत अन्य सामान नहीं होते है वही एक सीट पर दो दो बच्चों को बैठाकर ले जाते हैं।

परिवहन विभाग इस आलोक में जांच करे तो कई गाड़ियों का परमिट, प्रदूषण, इंश्योरेंस और इसका वैलेडिटी पर समाप्त मिल जाएगा। मंगवार के घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिवहन विभाग से स्कूली सभी गाड़ियों की जांच करने की मांग करने लगे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *