भारत में बॉलीवुड सितारों के बीच नई और बेहद महंगी कारों को खरीदने का काफी ज्यादा शौक है। हाल में ही Kartik Aryan ने भी अपने गैराज में नई लग्जरी गाड़ी के तौर पर Mercedes Benz V Class को शामिल किया है। इस गाड़ी में किस तरह की खासियत को दिया जाता है। कितना दमदार इंजन मिलता है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया जाता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Kartik Aryan ने खरीदी Mercedes Benz V Class
बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने अपनी गैराज में नई गाड़ी के तौर पर मर्सिडीज बेंज की वी क्लास को शामिल किया है। कार्तिक ने इस गाड़ी को हाल में ही खरीदा है।
क्या है खासियत
इस एमपीवी में एलईडी लाइट, छह सीटों का विकल्प, एयरमैटिक एयर सस्पेंशन, वेंटिलेटिड, मसाज सीट, वायरलेस चार्जर, एएमजी लाइन एक्सटीरियर और इंटीरियर, एमबीयूएक्स टच डिस्प्प्ले, 18 इंच अलॉय व्हील्स, बर्मेस्टर का 15 स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एंबिएंट लाइट, इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर, सात एयरबैग, ड्राइवर कैमरा, 360 डिग्री कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, ADAS जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस एमपीवी को पेट्रोल और डीजल दोनों तरह के इंजन के विकल्प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें दो लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। जिससे इसे 170+15 किलोवाट की पावर मिलती है। वहीं डीजल के साथ इसमें 1951 सीसी की क्षमता का इंजन दिया गया है। जिससे इसे 174 किलोवाट की पावर मिलती है। इसके साथ ही 9जी ट्रॉनिक ट्रांसमिशन को दिया गया है।
कई और सितारों ने भी खरीदी है एमपीवी
मर्सिडीज बेंज की ओर से वी क्लास एमपीवी को कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है। इसके लॉन्च होने के बाद हार्दिक पांड्या ने सबसे पहले इस गाड़ी को खरीदा था। हार्दिक के बाद इस गाड़ी को अजय देवगन और शाहरूख खान ने भी इसे कुछ समय पहले ही खरीदा है।
कितनी है कीमत
मर्सिडीज की ओर से वी क्लास को भारत में 1.40 करोड़ रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर ऑफर गया है। इसके लिए पांच लाख रुपये में बुकिंग करवाई जा सकती है। डिलीवरी को प्राथमिकता के आधार पर दिया जा रहा है।


