ट्रेन में पिस्टल लहराकर यात्रियों को धमकाया, कोडरमा स्टेशन पर आरोपी गिरफ्तार

4.1kViews
1568 Shares

हटिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (12874) में शराब के नशे में पिस्टल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले युवक को कोडरमा स्टेशन पर जीआरपी एवं आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया।

रेल मदद पर सूचना मिलने के बाद ट्रेन के कोडरमा पहुंचते ही कोच बी-1 की बर्थ संख्या 48 से आरोपी को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की, लेकिन जवानों ने उसे काबू कर जीआरपी थाना पहुंचाया।

तलाशी के दौरान आरोपित के पास से पिस्टल, मैगजीन में लोड छह जिंदा कारतूस तथा एक पाउच में 18 अतिरिक्त गोलियां बरामद की गई। पूछताछ में आरोपित ने नाम दिवाकर सिंह (32) निवासी रायपुर, थाना महेशगंज, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) बताया।

उसने पुलिस को बताया कि वह प्रयागराज से रांची जा रहा था तथा निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में कार्य करता है। जीआरपी कोडरमा ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, रेलवे अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *