कोलकाता के लिए बारिश बनेगी मुसीबत? जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल-2026 की शुरुआत काफी खराब रही है। उसे अपने शुरुआती दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस सीजन चोटों से परेशान है। आज अपने तीसरे मैच ये टीम पंजाब किंग्स का सामना करेगी। ये मैच उसके ही घर ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, लेकिन मैच पर बारिश की संभावना खेल बिगाड़ सकती है।

कोलकाता को इस मैच में जीत की सख्त जरूरत है। ये जीत उसे आत्मविश्वास तो देगी ही साथ ही उसे पटरी पर लाने का काम करेगी। सामने उसके पंजाब की टीम है जो शानदार फॉर्म में है। पंजाब की चुनौती से पार पाना कोलकाता के लिए आसान नहीं है।

क्या कहता है मौसम

कोलकाता पूरी कोशिश में है कि वह हार की हैट्रिक न लगाए। वहीं पंजाब की कोशिश है कि वह जीत की हैट्रिक लगाए क्योंकि वह अपने शुरुआती दोनों मैच जीतकर आ रही है। दोनों टीमों को जीत चाहिए, लेकिन मौसम दोनों के अरमानों पर पानी फेर सकता है। आईएमडी के वेदल बुलेटिन के मुताबिक, आज कोलकाता में बारिश हो सकती है और इससे मैच प्रभावित हो सकता है। बारिश के कारण मैच कम ओवरों का हो सकता है। रविवार को भी दिन में बारिश के कारण दोनों टीमों ने अपना प्रैक्टिस सेशन कैंसिल कर दिया था।

स्टेडियम की पिच इस समय कवर्स से ढकी हुई है और मैदान पर पानी का भराव आसानी देखा जा सकता है। तापामान 25 डिग्री तक रहने की संभावना है। ऐसे में फैंस के लिए ये निराश वाली बात तो होगी ही, लेकिन बारिश के कारण अगर मैच रद होता है तो फिर कोलकाता की टीम को नुकसान हो सकता है।

चोटों से परेशान टीम

कोलकाता की टीम इस सीजन चोटों से परेशान है। चोटों से टीम की गेंदबाजी सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। हर्षित राणा सीजन की शुरुआत से पहले टीम से बाहर हो गए थे। आकाश दीप भी चोट के कारण नहीं खेल रहे हैं। कैमरन ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे। बाकी जो गेंदबाज हैं वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *