मुख्यमंत्री योगी की जनसभा में 15 हजार लोगों की होगी भीड़, पार्टी की ओर से भी तैयार‍ियां

8.5kViews
1739 Shares

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह अप्रैल को मीरिया गांव में उद्योग नीति के तहत स्थापित शेषनाथ सिंह मिल्क एंड आइस फैक्ट्री व श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का लोकार्पण करेंगे। अब तक के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर तीन से साढ़े चार बजे यानी कुल डेढ़ घंटे रहेंगे। दुग्ध प्लांट का लोकार्पण करने के बाद पास में ही जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में लगभग 15 लोगाें की भीड़ हाेने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम स्थल के पांच किमी की परिधि में नाे फ़्लाइंट जोन घोषित किया गया है। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं।

पुलिस लाइन में डीएम रविंद कुमार और एसएसपी डा. अनिल कुमार ने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा के संबंध में ब्रीफ किया। निर्देशित किया कि जिसकी जिस स्थान पर ड्यूटी लगाई गई है, वह उस प्वाइंट पर एक घंटे पहले पहुंच जाएगा। डीएम और एसपी ने कार्यक्रम स्थल का भी भ्रमण किया। तैयारी का मंच, हेलीपैड, मीडिया गैलरी, दर्शका दीर्घा, स्विस काटेज, वाहन पार्किंग आदि का निरीक्षण किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की तरफ से प्रदेश सरकार की योजनाओं की जगह-जगह स्टैंडी व होर्डिग लगाई है।

डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कुर्सी लगाने, पेयजल आदि सहित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव, पूर्व सांसद संगीता आजाद,पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन आदि ने भी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों से व्यवस्था की जानकारी ली। दुग्ध उत्पादक प्लांट का भी अवलोकन किया।

एमएलसी विजय बहादुर पाठक के घर जाएंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ मिरिया में जनसभा काे संबोधित करने के बाद भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद विजय बहादुर पाठक के पैतृक गांव कप्तानगंज के बड़सरा खालसा भी जाएंगे। मुख्यमंत्री एमएलसी विजय बहादुर पाठक के पिता व जनसंघ के वरिष्ठ नेता रहे राधेश्याम पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। एमएलसी के पिता राधेश्याम पाठक का एक मार्च की रात लखनऊ पीजीआइ में निधन हो गया था।

उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया था। मुख्यमंत्री के बड़सरा खालसा गांव जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए डीएम रविंद्र कुमार व एसएसपी डा. अनिल कुमार बड़सरा खालसा गांव तक गए थे। अब तक प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल के हैलीपैड से बड़सरा खालसा गांव जाएंगे। जहां हेलीपैड बना रहा है। शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद वहीं से गंतव्य को रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *