पाकिस्तानी हैंडलर के आतंकी मंसूबों को जानने के बाद भी पपला और विकास करते रहे काम, यूपी एटीएस को मिला अहम सुबूत

1930 Shares

 यूपी एटीएस द्वारा धरे गए पपला और विकास को पहले से ही जानकारी थी कि वह पाकिस्तानी हैंडलर द्वारा भारत में फैलाए जा रहे आतंकी नेटवर्क में शामिल हो गए हैं। हैंडलर से कान्फ्रेंसिंग पर बात करते हुए सामने आया एक वीडियो इस बात की पुष्टि करता है। एटीएस की जांच में बिजनौर के कीरतपुर का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पिकअप वैन में आग लगाकर मेरठ के दोनों आतंकियों के साथ यह दोनों भी शामिल थे।

बादलपुर कोतवाली अंतर्गत छपरौला की राम बिहार काॅलाेनी निवासी लोकेश उर्फ पपला पंडित और इसी कालोनी में किराए के मकान में रहने वाला बुलंदशहर का दोस्त विकास उर्फ रौनक करीब छह माह पहले पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में आए थे। इससे पहले दोनों वेलदारी और वेटर का काम कर खाने पीने व नशे समेत अन्य जरूरतें पूरी करते थे।

हैंडलर के संपर्क में आने के बाद दोनों ने वेलदार और वेटर का काम भी बंद कर दिया था। दोनों अक्सर घर से कई-कई दिन लापता भी रहने लगे थे और मिलने जुलने वालों से व्यवहार भी बदल गया था। हैंडलर से कान्फ्रेंसिंग पर बात करने का जो वीडियो सामने आया है, उससे यह पता चलता है कि वह पूरी तरह से जानते थे कि भारत में आतंकी वारदात अंजाम देने का प्रयास करने वाले संगठन में शामिल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *