सोना-चांदी की चमक पड़ी फीकी, 2 लाख के पार रही कीमत; आपके शहर में कितना सस्ता हुआ?

मध्य पूर्व में चल रहे युद्ध की वजह शेयर बाजार में लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। इसके साथ ही सोना-चांदी (Gold Silver Price Today में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। 30 मार्च को एमसीएक्स में सोना और चांदी दोनों ही 1400 रुपये से ज्यादा की गिरावट है।

Gold Price Crash: कितना सस्ता हुआ सोना?

 एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,46,558 रुपये चल रही है। इसमें 697 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 1,44,212 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,49,250 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

Silver Price Crash: कितनी आई चांदी में गिरावट?

चांदी में सुबह भारी गिरावट थी। हालांकि अब 10.30 बजे तक चांदी में रिकवरी आई है। सुबह 10.40 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी की कीमत 2,28,149 रुपये चल रही है। इसमें 195 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,25,763 रुपये प्रति किलो का लो और 2,28,786 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *