एशियन गेम्स 2026 टीम चयन पर रार: घुड़सवारों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति, फैसले पर टिकी निकाहें

9.0kViews
1847 Shares

 जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारत की घुड़सवारी की ड्रेसज टीम में राइडर्स अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हजेला को न चुने जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के दखल न देने के फैसले को चुनौती देने पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर नौ जुलाई को सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है।

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस शील नागू की बेंच ने कहा कि वे गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई करेंगे, क्योंकि वकील ने बताया कि चयन 15 जुलाई को होना है।

बेंच ने निर्देश दिया कि मामले को सही बेंच के सामने लिस्ट किया जाए। छह जुलाई को हाई कोर्ट ने अग्रवाल और हजेला को न चुने जाने के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया था और सिंगल जज के पिछले फैसले को बरकरार रखा था, जिसमें दोनों को कोई राहत नहीं दी गई थी

दोनों राइडर्स एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं और उन्होंने घुड़सवारी फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईएफआई) के चयन फैसलों के विरुद्ध याचिकाएं दायर की थीं।

राइडर्स की अपील को खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कहा यह भी था कि उन्हें संभावित खिलाड़ियों की सूची तैयार करने में कोई कमी नहीं मिली, लेकिन ईएफआई चयन प्रक्रिया की कुछ शर्तों का ठीक से पालन करने में नाकाम रहा। एशिनन गेम्स 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *