राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने डेवलपमेंट असिस्टेंट ग्रेड-बी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं। जोक्ष उम्मीदवार डेवलपमेंट असिस्टेंट ग्रेड-बी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वे अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड NABARD की ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
NABARD Mains Admit Card 2026: इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
नाबार्ड ने डेवलपमेंट असिस्टेंट ग्रेड-बी मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया है। उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे फॉलो करके उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NABARD की ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाकर विजिट करें।
- अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद ‘NABARD Development Assistant Grade-B Mains Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।
- इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
मुख्य परीक्षा का पैटर्न
मुख्य परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, सामान्य जागरूकता, करंट अफेयर्स और अंग्रेजी विषय से 200 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 135 मिनट निर्धारित की गई है। परीक्षा में गलत उत्तर के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
इस दिन होगी परीक्षा
नाबार्ड की ओर से डेवलपमेंट असिस्टेंट ग्रेड-बी मुख्य परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 12 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 162 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।


